ramcharitmanas
✕

कैंडीमैन अब बनाएंगे माइक्रोलाइट एयरक्रॉफ्ट, 70 लाख रहेगी कीमत, नहीं पड़ेगी रनवे की जरूरत

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (14:56 IST)
मैकसन ग्रुप के प्रमोटर और भारत के 'कैंडीमैन' के रूप में प्रसिद्ध धनजी पटेल ने अपने गृहनगर सुरेंद्रनगर के पास माइक्रोलाइट एयरक्रॉफ्ट बनाने के लिए फैक्टरी शुरू करने की योजना बनाई है। शुरुआत में कंपनी 25 विमानों को तैयार करेगी। इन माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट के लिए रनवे की आवश्यकता भी नहीं होगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, 2 सीट और 4 सीट वाले एयरक्रॉफ्ट की कीमत करीब 70 लाख रुपए होगी। इन माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट के लिए रनवे की आवश्यकता भी नहीं होगी। उद्योगपति से राजनेता बने मैकसन ने हाल ही में सर्बिया की कंपनियों के साथ टेक्निकल सपॉर्ट के लिए समझौता किया है ताकि वे एयर एंबुलेंस के साथ ऐसे माइक्रोलाइट एयरक्रॉफ्ट तैयार कर सकें।

पटेल ने अखबार को बताया कि पिछले 25 वर्षों से उनका सपना था कि उनके गृह राज्य में विमान तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि 'इन एयरक्रॉफ्ट को टेक-ऑफ या लैंडिंग के लिए रनवे की आवश्यकता नहीं होगी। इन्हें उड़ान भरने के लिए एक साधारण-सी हवाई पट्टी की जरूरत होगी, जो खेतों में भी बनाए जा सकती है।

पटेल ने कहा कि यदि अहमदाबाद के नजदीक 3 से 4 हवाई पट्टियां बना दी जाती हैं तो यहां तक बहुत तेजी से पहुंचा जा सकता है। विदेशों में इस तरह के एयरक्रॉफ्ट बहुत सामान्य हैं। पटेल ने कहा कि भारत में सिविल एविएशन के लिए नियामक संस्था डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने माइक्रोलाइट एयरक्रॉफ्ट के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख