Daily Horoscope
✕

CAA के विरोध में मुस्लिम पार्षद ने भाजपा से तोड़ा 40 साल पुराना नाता, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

Updated: शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (22:41 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को संविधान विरोधी प्रावधान बताते हुए यहां भाजपा के एक मुस्लिम पार्षद ने पार्टी से 40 साल पुराना नाता तोड़ने की शनिवार को घोषणा की।
 
शहर के वॉर्ड क्रमांक 38 से पार्षद उस्मान पटेल ने भाजपा की स्थानीय इकाई को भेजे पत्र में कहा कि वे पार्टी के सभी पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया।
 
पटेल ने वीडियो में कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से प्रेरित होकर भाजपा में आया था, लेकिन अब भाजपा बदल गई है और नफरत की राजनीति कर रही है। भाजपा नीत केंद्र सरकार का लाया गया सीएए, संविधान और मुस्लिमों के खिलाफ है।
 
उन्होंने सीएए के खिलाफ शहर के अलग-अलग इलाकों में जारी आंदोलनों को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं अपने साथियों समेत भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
 
पटेल से पहले सीएए के खिलाफ भाजपा के करीब 80 अन्य मुस्लिम नेताओं ने यहां पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की घोषणा की थी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख