Hanuman Chalisa

बस घोटाले से संकट में AAP सरकार, भाजपा ने केजरीवाल को कहा 'कट्टर भ्रष्ट'

Updated: रविवार, 11 सितम्बर 2022 (16:10 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भ्रष्टाचार एक-दूसरे का पर्याय बन गए हैं। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
 
दिल्ली परिवहन निगम द्वारा की गई 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि आप सरकार का प्रत्येक विभाग भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए अनुबंध और निविदाएं तैयार की जा रही हैं।
 
भाटिया ने कहा कि पहले आबकारी नीति में, अब बसों की खरीद में अनियमितता... केजरीवाल और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं। आप 'कट्टर ईमानदार' होने का दावा कैसे कर सकते हैं? लोग समझ गए हैं कि आप 'कट्टर भ्रष्ट' हैं... आपको मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि दोस्तों को लाभ देने के इरादे से” दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों की निविदा व खरीद संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
 
भाटिया ने आरोप लगाया कि इस निविदा के लिए, बोली प्रबंधन सलाहकार के रूप में डीआईएमटीएस की नियुक्ति गलत कामों को सुविधाजनक बनाने के लिए की गई थी।
 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप अनियमितताओं के आरोपों का जवाब नहीं देती, बल्कि ध्यान भटकाने के लिए एक ऐसे मुद्दे उठाती है, जिसका कोई मतलब नहीं होता।
 
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने कुछ कंपनियों के पक्ष में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निविदा नियमों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सीवीसी में विश्वास नहीं करते, उनका एकमात्र मकसद डीसीसी है - डायरेक्ट कैश कलेक्शन।
 
दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने शनिवार को बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीबीआई को एक शिकायत भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
 
इस साल जून में सक्सेना को संबोधित एक शिकायत में दावा किया गया था कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने पूर्व नियोजित तरीके से परिवहन मंत्री को बसों की निविदा व खरीद के लिए गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
 
शिकायत में कहा गया कि 1,000 लो फ्लोर बीएस-4 और बीएस-6 बसों के लिए जुलाई 2019 की खरीद बोली और मार्च 2020 में लो फ्लोर बीएस-6 बसों की खरीद व वार्षिक रखरखाव के अनुबंध के लिए लगाई गई दूसरी बोली में अनियमितताएं हुईं।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

Yogi Adityanath की Zero Tolerance Policy : अंकित बालियान हत्याकांड, गाने के विवाद से गैंगवार तक कैसे पहुंची कहानी? DGP ने खोला दोनों शूटर्स का पूरा राज

'विजिट माय स्टेट’ के तहत यूपी में 'जेन-जी' बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर

कागजों में भगाए बंदर! राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्या का 'फर्जी समाधान'

अगला लेख