dharma sangrah
✕

यहां बुर्का नहीं चलेगा, डॉक्‍टर ने इंटर्न को रोका, इंटर्न ने कहा हिजाब पहनकर ही ड्यूटी करूंगी, वीडियो वायरल

Updated: सोमवार, 18 अगस्त 2025 (13:36 IST)
टोंक में हिजाब पहनकर इंटर्न को ड्यूटी करने से रोकने पर विवाद हो गया है। लेडी डॉक्टर के खिलाफ मुस्लिम संगठन विरोध में उतर आए हैं। वहीं, इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियों में स्टूडेंट कह रही है कि 'हिजाब पहनकर ही ड्यूटी करूंगी', वहीं महिला चिकित्सक ने कहा कि 'इंजेक्शन लगाने वाले का चेहरा मरीज को दिखना चाहिए, ये यहां नहीं चलेगा'।

मामला टोंक के जनाना अस्पताल (MCH) का है। घटना के बाद रविवार को मुस्लिम संगठनों ने अस्पताल प्रभारी के सामने विरोध दर्ज करवाया और दोषी डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह वीडियो खुद छात्रा ने बनाया है, जिसमें अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बिंदु गुप्ता इंटर्न छात्रा को ड्यूटी के दौरान हिजाब न पहनने की हिदायत दे रही हैं। जबकि छात्रा ने इससे इनकार करते हुए हिजाब में ही ड्यूटी करने की बात कही।

क्‍या है वीडियो में : वायरल वीडियो में डॉक्टर बिंदु गुप्ता छात्रा उमामा से कहती नजर आ रही हैं कि अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों का चेहरा मरीजों को साफ-साफ दिखना चाहिए। इस पर छात्रा जवाब देती है, 'मैं ड्यूटी पर आते समय चेहरा दिखा दूंगी। मेरा पहचान पत्र है और क्या चाहिए?'

वीडियो में डॉक्टर्स और इंटर्न के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस नेताओं ने भी मामले में नाराजगी जाहिर की और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने MCH प्रभारी डॉक्टर विनोद परवेरिया से मुलाकात कर महिला डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की। परवेरिया ने नियमानुसार जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। डॉ. विनोद परवेरिया ने कहा कि छात्रा पिछले एक महीने से जनाना अस्पताल में यूनानी इंटर्नशिप कर रही है। उसकी ड्यूटी लेबर रूम में है। तीन दिन पहले भी उसने डॉक्टर बिंदु गुप्ता के खिलाफ शिकायत की थी। तब डॉक्टर गुप्ता को बुलाकर समझाइश दी गई थी, लेकिन शनिवार को एक बार फिर इसी मुद्दे पर बहस हुई और उसका वीडियो सामने आ गया।
Edited By: Navin Rangiyal 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख