Daily Horoscope
✕

बुराड़ी कांड: शवों का होगा मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम, क्या था 'बड़ तपस्या' का राज...

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (11:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में रहस्यमय तरीके से एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत मामले की तह तक जाने के लिए परिवार की मानसिकता का पता लगाने के वास्ते शवों को मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय लिया है। 
 
ALSO READ: उज्जैन की भर्तृहरि गुफा में छुपा है बुराड़ी की 11 मौतों का रहस्य, सामने आया सच...

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि इस प्रकार का पोस्टमॉर्टम करने वाला चिकित्सक कौन होगा अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है। 
 
इस प्रकार के पोस्टमॉर्टम में परिवार के जीवित सदस्यों की मानसिकता और मृतक की दिमागी हालत की मैपिंग की जाती है। 
 
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बरामद कागजों से 'बड़ तपस्या' का अभ्यास करने की बात सामने आई है जिसमें लोग बरगद का पेड़ और उसकी टहनियां बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ मृतकों की मानसिकता के बारे में जानने का प्रयास करेंगे। इन कागजों में लिखा है कि इस प्रकार के अभ्यास से भगवान प्रसन्न होंगे। 
 
पुलिस को इस मामले में अब भी अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। पुलिस शवों का बिसरा भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगा ताकि यह पता चल सके कि कहीं इन्हें जहर तो नहीं दिया गया। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख