Hanuman Chalisa
✕

दुश्मन की गोली नहीं कर पाएगी सेना के जवानों की छाती को छलनी, हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट करेगी सुरक्षा

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (11:23 IST)
प्रतीकात्मक फोटो
 
कानपुर। सेना के जवानों को दुश्मनों की गोली से बचाने के लिए ओईएफ (ऑर्डिनेंस इक्यूपमेंट फैक्टरी) कानपुर ने सेना के जवानों के लिए हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट बनाई है। दावा किया जा रहा है कि एके-47 और एके-56 की गोली भी इस जैकेट को नहीं भेद पाएगी।
 
 
आमतौर पर पूरी बुलेटप्रूफ जैकेट का भार 10-13 किलो से अधिक होता है। इस जैकेट का वजन सिर्फ 9.5 किलोग्राम है। इस जैकेट को मिश्र धातु निगम (मिथानी) से बनाया गया है। इस जैकेट को परीक्षण के लिए बीएसएफ को दिया गया है।
 
खबरों के मुताबिक 5 मार्च को ये जैकेट डीजी बीएसएफ को दी गई थी जिसमें इसके 4 परीक्षण किए जाने थे। शरीर के नाजुक अंगों (जैसे हृदय, फेफड़े, किडनी आदि) को निशाना बनाकर मारी गई गोली पर परीक्षण किया जा चुका है। 3 परीक्षणों में ये जैकेट सफल रही है। अब सिर्फ साइड गार्ड का टेस्ट किया जाना है।
 
जैकेट में 3 स्तरों पर सॉफ्ट और हार्ड आर्म प्लेटें लगाई गई हैं। ये शरीर के अंगों को अधिक सुरक्षित रखते हैं। इसमें कार्बन नैनोटेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। दावा किया गया है कि इस जैकेट को कार्बाइन, एके-47 और एके-56 की गोली भी नहीं भेद पाएगी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख