dharma sangrah
✕

बजट सत्र की शुरुआत, आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (10:53 IST)
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस सत्र के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न दलों से सहयोग मांगा है। सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के प्रथम भाग में आठ बैठकें होंगी जिसमें 36 घंटे में से 19 घंटे राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट 2018-19 के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

नौ फरवरी तक संसद चलने के बाद अवकाश हो जाएगा और फिर पांच मार्च से 16 अप्रैल तक संसद चलेगा। सुमित्रा महाजन ने रविवार को विभिन्न दलों के नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज केदौरान यह अपील की। संसद भवन की लाइब्रेरी में आयोजित रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। 
 
आज बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी। इस दौरान सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी और फिर 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। डिनर के बाद सुमित्रा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि संसद का बजट सत्र सुचारू रूप से चलेगा।

विभिन्न दलों के नेताओं ने सदन के सुचारू संचालन के लिए आश्वासन दिया है।  उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के प्रथम भाग में आठ बैठकें होंगी जिसमें 36 घंटे में से 19 घंटे राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट 2018-19 के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। नौ फरवरी तक संसद चलने के बाद अवकाश हो जाएगा और फिर 5  मार्च से 16 अप्रैल तक संसद चलेगा। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख