Daily Horoscope
✕

मायावती बोलीं- सीटों के लिए नहीं मांगेंगे 'भीख', सम्‍मानजनक जीत पर ही महागठबंधन में होंगे शामिल

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (17:58 IST)
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2019 के आम चुनावों में सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही उनकी पार्टी महागठबंधन में शामिल होगी।


सुश्री मायावती ने मंगलवार को बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर यहां बहुजन प्रेरणा केंद्र में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि आर्पित करने के बाद कहा कि महागठबंधन में बसपा सीटों के लिए 'भीख' नहीं मांगेगी। यदि उनकी पार्टी को 'सम्मानजनक सीटें' नहीं मिलीं तो पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

उन्‍होंने कहा कि बसपा दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ सवर्ण समाज के गरीबों के सम्मान और स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं कर सकती। इसके लिए वह कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की प्रताड़ना झेलने के लिए तैयार है।

बसपा नेता ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से इन वर्गों के व्यापक हित और सम्मान की उम्मीद भी नहीं की जा सकी, लेकिन इनका अपमान भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसीलिए बसपा ने चुनावी गठबंधन के लिए 'सम्मानजनक सीटें' मिलने एकमात्र की शर्त रखी है। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

अगला लेख