Hanuman Chalisa
✕

बीएसएनएल के राजस्व का 75 प्रतिशत सिर्फ कर्मचारियों के वेतन में ही चला जाता है

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (17:31 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का 75 प्रतिशत राजस्व सिर्फ कर्मचारियों के वेतन आदि पर व्यय हो जाता है लेकिन इस कंपनी को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए पूंजी निवेश करने की तैयारी चल रही है।
 
संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुए कहा कि बीएसएनएल के राजस्व का 75 प्रतिशत राजस्व सिर्फ कर्मचारियों के वेतन पर व्यय हो जा रहा है जबकि निजी क्षेत्र की कंपनियों में यह बहुत कम है। भारती एयरटेल का राजस्व का 20 प्रतिशत और वोडाफोन का 19 प्रतिशत राजस्व कर्मचारियों के वेतन में जाता है। बीएसएनएल के पास अभी 1.65 लाख कर्मचारी हैं।
 
इससे पहले संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि बीएसएनएल की सेवा की गुणवत्ता में सुधार जारी है। बीएसएनएल 4जी सेवा भी शुरू कर चुकी है और 5जी सेवा भी देगी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के लिए कई पहल की जा रही हैं। उसमें पूंजी निवेश की तैयारी भी चल रही है।
 
एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में प्रसाद ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सैटेलाइट के जरिए सैन्य बलों को कॉल करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के 496 गांवों को एम सेट उपग्रह से सेवाएं प्रदान करने की तैयारी चल रही है। पहले जिस सैटेलाइट से यह सेवाएं दी जा रही है, उसके स्थान पर दूसरे उपग्रह का उपयोग करने के लिए तकनीक बदलाव में करीब 10 से 12 महीने का समय लगता है।
 
उन्होंने कहा कि अपनी तमाम कमजोरियों के बावजूद बीएसएनएल अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है और उसे निजी कंपनियों से भी प्रतिस्पर्धा करना पड़ता है। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख