Hanuman Chalisa
✕

BSNL के 70000 कर्मचारियों ने मांगा VRS, बचेंगे 7000 करोड़

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2019 (17:13 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने सोमवार को कहा कि कंपनी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के लिए अब तक 70000 कर्मचारी आवेदन कर चुके हैं। बीएसएनएल को उम्मीद है कि इससे वेतन मद में करीब 7000 करोड़ रुपए की बचत होगी।

कुल मिलाकर बीएसएनएल के 1.5 लाख कर्मचारियों में से करीब एक लाख कर्मचारी वीआरएस योजना के लिए पात्र हैं। बीएसएनएल का अनुमान है कि उसके 77000 कर्मचारी इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की प्रभावी तारीख 31 जनवरी 2020 है। पुरवार ने कहा, अब तक 70000 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। योजना को लेकर कर्मचारियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

वीआरएस योजना को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल को व्यापार खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन एक्सचेंज की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा परिवर्तन के दौर को सुगम बनाए रखने के लिए उपाय करने को कहा है। वीआरएस को कंपनी के करीब आधे कर्मचारियों द्वारा अपनाए जाने की संभावना के बीच यह बात कही गई है।

दूरसंचार कंपनी की यह योजना पिछले सपताह लाई गई और 3 दिसंबर तक खुली रहेगी। बीएसएनएल को उम्मीद है कि 70000 से 80000 कर्मचारी वीआरएस योजना को अपनाएंगे और इससे वेतन मद में करीब 7000 करोड़ रुपए की बचत होगी। महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड भी वीआरएस योजना लाई है। कर्मचारियों के लिए यह योजना भी 3 दिसंबर तक खुली है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख