Hanuman Chalisa
✕

बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ने की बात, शांति की जताई उम्मीद

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (22:18 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों से सीमा पर किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं के बीच सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स ने शांति बहाली के उपायों पर सोमवार को बातचीत की।
 
 
जम्मू स्थित सीमा सुरक्षा बल की ऑक्ट्राय चौकी पर दोनों देशों के सीमा प्रहरियों के बीच शाम 5.30 बजे सेक्टर कमांडर स्तर की बात हुई जिसमें सीमा पर शांति तथा मैत्रीपूर्ण माहौल बनाए रखने के बारे में विस्तार से बातचीत हुई।

दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई है कि सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस बातचीत से सीमा पर फायरिंग मुक्त और संघर्षविराम उल्लंघन मुक्त स्थिति बनाने में मदद मिलेगी जिससे कि दोनों ओर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों की दिक्कतें कम होंगी। दोनों बलों के कमांडरों में सहमति बनी कि वे परस्पर विश्वास बढ़ाने के लिए हर स्तर पर बातचीत जारी रखेंगे और सेक्टर कमांडर स्तर की अगली बातचीत 21 जून को होगी।
 
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों की वार्ता में गत 29 मई को 2003 के संघर्षविराम समझौते को अक्षरश: लागू करने पर सहमति बनी थी लेकिन पाकिस्तान इस सहमति को दरकिनार कर पिछले कुछ दिनों से भारी फायरिंग कर रहा है। इस फायरिंग में बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो चुके हैं तथा सीमावर्ती रिहायशी इलाकों में भी काफी नुकसान हुआ है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 2100 स्वदेशी ड्रोन और लाखों दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

अगला लेख