shradh paksha
✕

सुरक्षाबलों के लिए क्‍यों चुनौती बन रहे आतंकी, BSF अधिकारी ने दिया यह जवाब...

Updated: शनिवार, 30 नवंबर 2024 (21:10 IST)
बीएसएफ के कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा कि आतंकवादियों ने आपस में संवाद कम कर दिया है, जिससे सुरक्षाबलों के लिए उन्हें पकड़ पाना बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा, आतंकवादी हमेशा अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने की कोशिश करते हैं। वे बातचीत कम करते हैं, जिससे खुफिया जानकारी जुटाने में लंबा समय लगता है।
 
सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। बीएसएफ के कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने शहर के बाहरी इलाके एसटीसी हुमहामा में बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर यह बात कही।
ALSO READ: सीमा पार 150 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में, BSF IG बोले- हर साजिश को करेंगे नाकाम
उन्होंने कहा, आतंकवादी हमेशा अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने की कोशिश करते हैं। वे बातचीत कम करते हैं, जिससे खुफिया जानकारी जुटाने में लंबा समय लगता है। यादव ने कहा, लेकिन सभी एजेंसियां ​​उनके ठिकानों और उनके समर्थकों की पहचान करने के लिए जो भी जानकारी प्राप्त करती हैं, उसका विश्लेषण करती हैं, ताकि उन्हें बेअसर किया जा सके।
ALSO READ: BSF ने कहा- भारत में घुसपैठ रोके BGB, सीमा सुरक्षा को लेकर हुई 722 बैठकें
जब उनसे पूछा गया कि क्या आतंकवादियों के बीच संवाद कम होने के कारण उन पर नजर रखना एक चुनौती बन गया है, बीएसएफ के आईजी ने कहा, यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां ​​इससे निपटने के लिए नई रणनीतियां भी अपनाएंगी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख