Daily Horoscope
✕

BSF ने किया 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार, 12 करोड़ का तस्करी सामान भी जब्त

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (19:32 IST)
BSF arrested more than 200 people : सीमा सुरक्षा बल (BSF), गुवाहाटी फ्रंटियर ने इस वर्ष भारत-बांग्लादेश सीमा पर 47 बांग्लादेशी नागरिकों (Bangladeshi nationals) समेत 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया और लगभग 12 करोड़ रुपए का तस्करी का सामान जब्त किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि बीएसएफ के अधिकारी बांग्लादेश में अपने समकक्षों संपर्क में हैं और दोनों देशों के सुरक्षा बल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपराधों को रोकने के लिए समन्वय कर रहे हैं। बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने एक बयान में कहा कि कहा कि बीएसएफ इस साल 1 जनवरी से अब तक असम के धुबरी व दक्षिण सलमारा मनकाचार जिलों और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में 186 भारतीयों व 47 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।
 
बयान में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान बीएसएफ ने करीब 12 करोड़ रुपए की अवैध वस्तुएं भी जब्त कीं जिनमें 5,695 मवेशियों के सिर, 3.39 लाख रुपए के नकली भारतीय मुद्रा नोट, 1,516.965 ग्राम सोना और 2,804 किलोग्राम गांजा शामिल है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

यूपी में डिजिटल क्रांति लाएंगे युवा, 60 लाख को मिले टैबलेट

अगला लेख