Daily Horoscope
✕

भारत की कार्य योजना पर ब्रिक्स देशों ने जताई सहमति

Updated: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (23:40 IST)
नई दिल्ली। सभी ब्रिक्स देशों ने ब्रिक्स विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचालन समिति की 12वीं बैठक के दौरान भारत द्वारा प्रस्तावित नवाचार सहयोग कार्य योजना (2021-24) पर सहमति व्यक्त की है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत ने एक दूसरे के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के अनुभवों को साझा करने और नवप्रवर्तकों तथा उद्यमियों की नेटवर्किंग को सहज बनाने की योजना का प्रस्ताव दिया था। ब्रिक्स साइंस, टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप पार्टनरशिप (एसटीआईईपी) के कार्य समूह ने कार्य योजना का विवरण तैयार किया।
ALSO READ: सातों दिन काम करेगा शिक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने कहा, इस बात पर सहमति बनी कि प्रस्ताव को संबंधित देश के ‘एसटीआई फोकल प्वाइंट’ के जरिए ब्रिक्स एसटीआईईपी कार्य समूह को भेजा जा सकता है।डीएसटी ने आठ जुलाई को ब्रिक्स विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचालन समिति की 12वीं बैठक की मेजबानी की।

इसमें सभी ब्रिक्स देशों के विज्ञान मंत्रालयों और एजेंसियों ने भाग लिया। ब्रिक्स अधिकारियों ने बैठक में इस वर्ष के प्रस्तावों के लिए विषयगत क्षेत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की और सर्वसम्मति से 10 क्षेत्रों में सहयोग के लिए सहमति व्यक्त की।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख