Daily Horoscope
✕

सुखोई को ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस करने की तैयारी शुरू

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (17:57 IST)
नई दिल्ली। वायुसेना की बड़ी ताकत माने जाने वाले सुखोई लड़ाकू विमानों को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों से लैस करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
 
रक्षा सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत 40 सुखोई लड़ाकू विमानों में तकनीकी और संरचनात्मक बदलाव का काम शुरू किया गया हैं ताकि उनमें ब्रह्मोस मिसाइलों को आसानी से फिट किया जा सके और उनकी मारक क्षमता बढ़ाई जा सके।

दुनिया की सबसे तेज रफ्तार सुपरसोनिक मिसाइल के आकाश से जमीन पर मार करने वाले संस्करण का सुखोई-30 लड़ाकू विमान से 22 नवंबर को सफल परीक्षण किया जा चुका है। भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम वाली ब्रह्मोस मिसाइल का भार ढाई टन है और यह ध्वनि की गति से लगभग 3 गुना तेज व मैक 2.8 की गति से चलती है। इसकी मारक क्षमता 250 किलोमीटर है।
 
सूत्रों के अनुसार सुखोई को ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस करने की समयसीमा तय की जा चुकी है। यह काम संभवत: 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। सुखोई को ब्रह्मोस ले जाने लायक बनाने का काम सरकारी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को दिया गया है। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख