ramcharitmanas
✕

बीएसएफ के 28 सिलेक्टेड कैंडिडेट्स में से 16 ने किया जाने से मना

Updated: सोमवार, 8 मई 2017 (08:34 IST)
देश की सीमा पर रक्षा करने वाले जवानों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जो हैरान करने वाला है। बीएसएफ अर्थात बार्डर सिक्युरिटी फोर्स में कम लोग ही जाना चाहते हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में अधिकारियों की भारी कमी है। पिछले कुछ सालों से ऐसे हालात बनने लगे हैं।
 
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, साल 2015 में 28 उम्मीदवारों ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी जोकि अर्धसैनिक बलों में रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाती है। उन्हें 2017 में बीएसएफ में एसिसटेंट कमांडेंट की पोस्ट पर ज्वॉइन करना था। लेकिन इनमें से 16 ने जाने से मना दिया। अब शायद ही वो कभी अर्धसैनिक बल की परीक्षा में बैठ पाएं।
 
2016 में जिसके लिए 2014 में परीक्षा हुई थी उसमें कुल 31 लोग सिलेक्ट हुए थे जिसमें से 17 ने ही ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। वहीं 2013 में परीक्षा में बैठे लोगों में से 110 सिलेक्ट हुए जिसमें से 69 सिलेक्ट हुए और फिर 15 ने ट्रेनिंग के दौरान छोड़ दिया। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएफ में वर्तमान में असिस्टेंट कमांडेंट और उससे ऊपर के कुल 5,309 पोस्ट हैं जिनमें से 522 खाली हैं।
 
ये कारण है: ज्यादातर कैंडिडेट ने बताया कि बीएसएफ उनकी पहली पसंद नहीं उनकी पहली पसंद सीआईएसएफ है। एक ने कहा कि CISF में शहरों में पोस्टिंग होगी, जिससे आगे की पढ़ाई भी की जा सकती है। आईएएस ऑफिसर बनना ज्यादातर का पहला लक्ष्य है। एक ने तो यहां तक कह दिया कि बीएसएफ में शीर्ष तक नहीं जाने दिया जाता है, ये भी तर्क दिया कि इसमें वेतन वृद्धि भी समय से नहीं होता।
 
अन्य उम्मीदवार का मानना है कि बीएसएफ, सीआरएफ और आईटीबीपी में सभी उच्च पदों पर आईपीएस अधिकारियों को ही होते हैं। एक सामान्य बीएसएफ अधिकारी बड़े पद पर नहीं पहुंच सकता। एक शख्स ने तो यह भी कहा कि लोगों की नजरों में आर्मी की इज्जत बीएसएफ के जवान से ज्यादा होती है। दूसरे ने कहा कि अपनी बेटी के लिए लड़का खोज रहे परिवार की पहली पसंद भी आर्मी वाला होता है बीएसएफ का जवान नहीं। (एजेंसी)
Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

Top News 15 October: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या है जियो IPO का प्राइज बैंड?

CJP का तिरंगा मार्च, अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटने की अपील

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

अगला लेख