dharma sangrah
✕

Bomb Threats News: विमानों में बम रखे होने की धमकियों का मामला, सरकार उठाएगी कड़े कदम

Updated: सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (15:02 IST)
Bomb Threats News: नागर विमानन मंत्री (Civil Aviation Minister) के. राममोहन नायडू (K. Ramamohan Naidu) ने सोमवार को नई दिल्ली में कहा कि विमानों में बम रखे होने की धमकियों की घटनाओं से निपटने के लिए सरकार विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है जिनमें ऐसी धमकी देने वालों के नाम 'उड़ान-निषिद्ध' (no-fly) सूची में डालना शामिल है।ALSO READ: Bomb threat: दिल्ली से लंदन जा रहे विस्तारा के विमान में मिली बम की धमकी झूठी निकली, फ्लाइट को किया गया डायवर्ट
 
1 सप्ताह में 100 उड़ानों में बम रखे होने की धमकियां मिलीं : पिछले करीब 1 सप्ताह में भारतीय विमानन कंपनियों की करीब 100 उड़ानों में बम रखे होने की धमकियां मिली हैं। नायडू ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार विमानन सुरक्षा नियमों और 'नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982' में संशोधन करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) विमानों में बम रखे होने की धमकियां मिलने के मुद्दे पर लगातार गृह मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए है।
 
DGCA प्रमुख को हटाया : भारतीय विमानन कंपनियों के 20 से अधिक विमानों को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इन विमानन कपंनियों में इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा एयर शामिल हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित विभिन्न उड़ानों में बम होने की धमकी मिली। केंद्र ने शनिवार को DGCA चीफ विक्रम देव दत्त को पद से हटाते हुए कोयला मंत्रालय में सचिव बना दिया। इस बदलाव को धमकी वाले मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।ALSO READ: अकासा एयर के विमान में भी बम की धमकी, दिल्ली लौटा
 
उन्होंने बताया कि इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की 6-6 उड़ानों को धमकियां मिलीं। इंडिगो के प्रवक्ता ने एक अलग बयान में कहा कि एयरलाइन ने उड़ान संख्या 6ई 58 (जेद्दा से मुंबई), 6ई87 (कोझिकोड से दम्माम), 6ई11 (दिल्ली से इस्तांबुल), 6ई17 (मुंबई से इस्तांबुल), 6ई133 (पुणे से जोधपुर) और 6ई112 (गोवा से अहमदाबाद) में उत्पन्न स्थिति पर ध्यान दिया। 
 
गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से डिटेल रिपोर्ट मांगी है। CISF, NIA और IB को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है।ALSO READ: मुंबई से दिल्ली जा रहे विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, मिली थी बम की धमकी
 
शनिवार को 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की मिली धमकी : भारत की विभिन्न विमानन कंपनियों की 30 से अधिक उड़ानों में शनिवार को बम होने की धमकी मिली। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की 30 से अधिक घरेलू और विदेशी उड़ानों में बम होने की धमकी मिली है।
 
उन्होंने बताया कि एक उड़ान के शौचालय में एक नोट मिला जिसमें विमान में बम होने की बात लिखी हुई थी। इस हफ्ते अब तक भारतीय विमानन कंपनियों की कम से कम 70 उड़ानों में बम होने की धमकी मिली है। हालांकि ये सभी धमकियां बाद में अफवाह निकलीं।
 
विस्तारा की 5 उड़ानों को धमकी : विस्तारा ने शनिवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर संचालित उसकी 5 उड़ानों में सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिनमें यूके 106 (सिंगापुर से मुंबई), यूके 027 (मुंबई से फ्रैंकफर्ट), यूके 107 (मुंबई से सिंगापुर), यूके 121 (दिल्ली से बैंकॉक) और यूके 131 (मुंबई से कोलंबो) शामिल हैं।(एजेंसी/वेबदुनिया)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख