बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bodies of 7 jawans found in avalanche in Arunachal
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (17:44 IST)

अरुणाचल में हिमस्खलन की चपेट में आए 7 जवानों के शव मिले

अरुणाचल प्रदेश
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता सेना के 7 जवानों के शव मिले हैं।
 
सेना ने कहा कि खराब मौसम में हिमस्खलन और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में बर्फबारी के बीच गश्ती दल प्रभावित हुआ था। दुर्भाग्य से इसमें शामिल सभी जवानों की सभी प्रयासों के बावजूद जान नहीं बचाई जा सकी। 
 
14 हजार 500 फुट की ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ मौसम काफी खराब है। सैनिकों के शवों को हिमस्खलन स्थल से निकटतम सैन्य चिकित्सा सुविधा केन्द्र में स्थानांतरित किया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से उसमें भारतीय सेना के कम से कम 7 जवान फंस गए थे। अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए। इलाके में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है। (फाइल फोटो)
 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तानी डीलर के कश्मीर पर ट्वीट को लेकर ह्युंडई ने मांगी माफी