• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Avalanche hits Army patrol in Arunachal Pradesh; 7 personnel missing, rescue operations underway
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (16:43 IST)

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में बर्फीले तूफान में फंसे 7 जवान

arunachal pradesh
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में भारतीय सेना का एक गश्ती दल हिमस्खलन (एवलॉन्च) की चपेट में आ गया। खबरों के मुताबिक इसमें 7 जवानों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है।
 
सेना के बयान के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम की सूचना मिल रही है। जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
 
पिछले साल अक्टूबर में उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन में नौसेना के 5 जवान फंस गए थे, जहां वे एक अभियान के लिए गए थे। उनके शव बाद मे मिले।

फरवरी 2020 में सरकार ने संसद को बताया कि 2019 में सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण सेना के 6 जवानों की मौत हो गई थी जबकि अन्य जगहों पर इसी तरह की घटनाओं में 11 अन्य मारे गए थे।
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में मचा कोहराम, जबर्दस्त बिकवाली से सेंसेक्स हुआ धड़ाम