मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP worker wife raped, TMC
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 अगस्त 2021 (23:57 IST)

West Bengal: भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से गैंगरेप के आरोप में टीएमसी के 2 लोग गिरफ्तार, 3 की तलाश

West Bengal: भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से गैंगरेप के आरोप में टीएमसी के 2 लोग गिरफ्तार, 3 की तलाश - BJP worker wife raped, TMC
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी के साथ गैंगरेप के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बताए गए हैं। वहीं तीन अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

यह घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार रात आमता विधानसभा क्षेत्र के बंगनन में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक युवा टीएमसी नेता है, जबकि दूसरा एरिया प्रेसीडेंट है। इनके नाम जयानल मलिक और शेख शाहिद बताए गए हैं।

घटना की शिकार महिला के पति ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इन सभी का कनेक्‍शन टीएमसी से बताया गया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

मामले में दर्ज शिकायत के मुताबिक जिस दिन घटना हुई भाजपा कार्यकर्ता घर पर नहीं था। आरोपियों ने महिला के घर पहुंचकर आवाज लगाई। महिला को लगा कि उसका पति वापस आया है। जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दे दिया। मामले की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने महिला के बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद लोग मदद के लिए दौड़े और पीड़िता को उल्बेरिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है।

भाजपा कार्यकर्ता के मुताबिक उसकी पत्नी ने 5 लोगों को देखा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी बोल नहीं सकती। करीब डेढ़ साल पहले उसे दौरा पड़ा था, जिसके बाद उसकी बोलने की क्षमता चली गई थी। भाजपा कार्यकर्ता का कहना है यह घटना राजनीतिक बदला लेने के मकसद से अंजाम दी गई है। उसने बताया कि हालिया चुनाव में इस क्षेत्र में टीएमसी का वर्चस्व बढ़ा है। उसने कहा कि उन लोगों ने मेरी पत्नी के साथ ज्यादती की क्योंकि हम विपक्षी दल से आते हैं। वहीं टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने घटना को लेकर दुख जताया है।
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में Corona के 4505 नए मामले, 68 मरीजों की मौत