• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bjp wins in Assam assembly election
Written By
Last Modified: गुरुवार, 19 मई 2016 (12:00 IST)

असम में भाजपा सरकार, कांग्रेस को झटका

असम में भाजपा सरकार, कांग्रेस को झटका - Bjp wins in Assam assembly election
नई दिल्ली। अब तक के रुझानों के अनुसार असम में भाजपा और असम गण परिषद की सरकार बनाने जा रही है। एनडीए करीब 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 126 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए महज 64 सीटों की दरकार है। 
 
इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में असम पहला राज्य होगा, जहां भगवा सरकार बनाने जा रही है। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे भी भाजपा गठबंधन के पक्ष में ही जा रहे थे। जानकारों का कहना है कि असम में बांग्लादेशी मुसलमान बनाम असमी अस्मिता का मुद्दा चला और मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में वोट किया। 
 
भाजपा महासचिव राम माधव ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम असम की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। वहीं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व फेल हो गया है। 
 
ये भी पढ़ें
बंगाल में 'ममता लहर', तमिलनाडु में 'जया घोष', असम में 'कमल' खिला, केरल हुआ 'लाल'