Hanuman Chalisa

फडणवीस पर टिप्पणी से भड़की भाजपा की उद्धव ठाकरे को धमकी, घर से निकलना मुश्किल कर देंगे

Updated: गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (07:57 IST)
मुंबई। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे से कहा कि वह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उद्धव सलाह नहीं मानते हैं तो भाजपा कार्यकर्ता उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देंगे।
 
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य का गृह विभाग भी संभाल रहे फडणवीस को बेकार करार दिया था। उन्होंने यह टिप्पणी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की महिला कार्यकर्ताओं पर पड़ोसी जिले ठाणे में हुए कथित हमले के संदर्भ में की थी।
 
पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस पर व्यक्तिगत रूप से हमला करने पर उद्धव ठाकरे को माफ कर दिया गया था, लेकिन अगर वह इसे दोहराते हैं तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वह फडणवीस पर एक और निजी हमला करते हैं, तो हम उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देंगे।
 
भाजपा नेता ने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह फडणवीस के खिलाफ एक और व्यक्तिगत टिप्पणी करके दिखाएं।
 
बावनकुले ने कहा कि उनके पार्टी सहयोगी ने हमेशा ठाकरे का सम्मान किया है और उनकी शिकायतों का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि फडणवीस ने ठाकरे को शीर्ष प्राथमिकता दी और उनके द्वारा कहा गया प्रत्येक काम किया। फडणवीस यहां तक कि उनके आवास पर भी गए और उनकी मांगों को पूरा किया। ठाकरे कैसे इतने कृतघ्न हो सकते हैं।
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

अगला लेख