dharma sangrah
✕

भाजपा का बड़ा हमला, आतंकी संगठन लश्कर और कांग्रेस के बयान एक जैसे

Updated: शुक्रवार, 22 जून 2018 (13:09 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा और कांग्रेस के बयान एक जैसे हैं। 
 
गौरतलब है कि कांग्रेस के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बयान में कहा था कि सेना के ऑपरेशन में आतंकवादियों से ज्यादा आम आदमी मरते हैं, इस लश्कर ने कहा था कि उसकी राय आजाद से अलग नही है। 
 
भाजपा नेता रविशंकर ने प्रसाद ने कहा कि आजाद के बयान से पाकिस्तान खुश होगा और उनकी बात को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जवाब मांगा है। 
 
उन्होंने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वोटों के लिए राहुल किसी भी हद तक जा सकते हैं। प्रसाद ने कांग्रेस नेता सोज के बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने परवेज मुशर्रफ का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सेना का मनोबल तोड़ते हैं। 
 
क्या कहा था गुलाम नबी ने : आजाद ने बयान दिया था कि सेना के ऑपरेशन में आतंकवादियों से ज्यादा आम लोग मरते हैं। इस संबंध में पुलवामा का उदाहरण भी दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलवामा में एक आतंकी मारा गया, लेकिन 13 आम लोग मारे गए थे।
 
क्या है सैफुद्दीन सोज की सोच : सोज ने अपनी पुस्तक 'कश्मीर : ग्लिम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल' में परवेज मुशर्रफ के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वोटिंग की स्थितियां होती हैं तो कश्मीर के लोग भारत या पाक के साथ जाने की अपेक्षा अकेले और आजाद रहना पसंद करेंगे। हालांकि उन्होंने इसे निजी राय बताया है। 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख