Hanuman Chalisa
✕

बोले भाजपा अध्यक्ष नड्डा, मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष सख्त व बड़े फैसलों वाला

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (13:01 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि यह कार्यकाल अपने कड़े एवं बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा जिन्होंने देश की शक्ल-ओ-सूरत बदल दी।
ALSO READ: अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से लबरेज
नड्डा ने कहा कि मोदी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों, निष्ठा और टीम भारत की भावना से देश के लोकतंत्र को नई दिशा दी है और लोगों के कल्याण तथा देश का हित सरकार के प्रत्येक निर्णय में दिखता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार के अन्य सदस्यों को सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह वर्ष कई उपलब्धियों से भरा हुआ है।
ALSO READ: Modi1Year : मोदी नाम में क्या संदेश छिपा है बता रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला साल अपने सख्त एवं बड़े फैसलों के लिए तथा चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसे फैसले लागू किए जिनकी दशकों से प्रतीक्षा हो रही थी। इन फैसलों ने देश का चेहरा बदल दिया।
 
भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने सरकार को निर्णायक, ध्यान रखने वाली और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि भारत एक ओजस्वी नेता, प्रतिक्रियाशील सरकार और जोशपूर्ण समाज के साथ चुनौतियों को अवसर में बदलने की राह पर चल रहा है। मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने पिछले साल इसी दिन शपथ ली थी। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख