ganesh chaturthi

भाजपा के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, कोलकाता में मुखर्जी की मूर्ति तोड़ी

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (10:14 IST)
तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा के कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला होने की खबर आ रही है। टीवी खबरों के मुताबिक इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस बीच कोलकाता में कुछ लोगों ने संघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।

भाजपा कार्यालय पर हमले सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

इसमें दिखाई दे रहा है कि दो लोग रात के अंधेरे में आते हैं और भाजपा दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंक कर वहां से भाग खड़े होते हैं। बताया जा रहा है कि बम हमले के समय भाजपा दफ्तर के अंदर कोई कार्यकर्ता नहीं था।

तमिलनाडु पुलिस ने वेल्लूर ज़िले में पेरियार की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों लोग नशे की हालत में थे।
 
इस घटना के पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सचिव एच राजा की एक फ़ेसबुक पोस्ट पर विवाद शुरू हो गया था। राजा ने फ़ेसबुक पर लिखा था कि 'त्रिपुरा में जिस तरह लेनिन की मूर्तियां तोड़ी गईं, एक दिन तमिलनाडु में उसी तरह पेरियार की मूर्तियां तोड़ी जाएंगी'।
 
इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत की, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से कडी़ कार्रवाई करने को कहा।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख