dharma sangrah
✕

भाजपा का दावा, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन है मोदी की गारंटी

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (12:20 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार की बीमारी फैला दी है जिसके खिलाफ न केवल सरकार को बल्कि लोगों को भी आंदोलन शुरू करना होगा।
 
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरण रीजीजू ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) सहित कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेताओं के खिलाफ घोटालों और भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों का जिक्र किया।
 
रीजीजू ने कहा कि कांग्रेस और उसके मित्रों ने भ्रष्टाचार की ऐसी बीमारी फैला दी है जिसके खिलाफ न केवल सरकार को बल्कि देश के लोगों को भी आंदोलन शुरू करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘भ्रष्टाचार की दुकान’ को बंद किया जाना चाहिए और इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई मोदी की गारंटी है। जांच एजेंसियों को (भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए) खुली छूट दी गई है। वे रुकने वाले नहीं हैं।
 
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़ी एक डिस्टिलरी कंपनी से आयकर विभाग द्वारा भारी मात्रा में नकदी बरामद किए जाने के बाद भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस सांसद के परिवार के स्वामित्व वाली ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी में 351 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की गई है और यह देश में किसी भी जांच एजेंसी द्वारा एक कार्रवाई में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख