Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक आज, 3 साल बाद चार सत्रों में सेमी वर्चुअल बैठक

Updated: गुरुवार, 24 जून 2021 (09:34 IST)
भोपाल। 3 साल के लंबे इंतजार के बाद आज मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से सुबह 11 बजे करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय को आर्कषक ढंग से सजाया गया है।
 
कोरोना के चलते पहली बार है कि जब पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सेमी वर्चुअल होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी कार्यसमिति सदस्य अपने-अपने जिलों के पार्टी कार्यालयों से सेमी वर्चुअली शामिल होंगे।
 
वहीं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद एवं अन्य पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, फग्गनसिंह कुलस्ते, नरेंद्रसिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।
 
पार्टी महामंत्री रणवीर सिंह रावत के मुताबिक बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गान से होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बैठक का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पार्टी के दिवंगत नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक प्रस्ताव लाया जाएगा।
 
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का अध्यक्षीय भाषण होगा तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सत्र का समापन करेंगे। वहीं दूसरे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं वातावरण में पार्टी की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही कोरोना काल में केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा पार्टी संगठन द्वारा किए गए कामों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद के सत्र में सेवा ही संगठन अभियान-2 पर चर्चा की जाएगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख