suvichar

Bihar Politics : बिहार में BJP को लग सकता है एक और झटका, NDA के 3 सांसद होंगे JDU में शामिल

Updated: शनिवार, 13 अगस्त 2022 (20:00 IST)
नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार का गठबंधन बदलने के बाद भी बिहार में राजनीतिक खेला खत्म नहीं हुआ है। राज्‍य में एनडीए को एक और बड़ा झटका लग सकता है।खबरों के अनुसार, आरएलजेपी के 3 सांसद महागठबंधन में जाने की तैयारी कर चुके हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये भाजपा के लिए बड़ा झटका होगा।

खबरों के मुताबिक, एनडीए के 3 सांसद जदयू में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये एनडीए के साथ ही भाजपा के के लिए बड़ा झटका होगा। सांसद चंदन सिंह, बीना देवी, महबूब अली कैसर जदयू को समर्थन देने पर मंथन कर रहे हैं।

आरएलजेपी के पास 5 सांसद हैं यानी अगर 3 सांसद जदयू में शामिल हो जाते हैं तो उसके पास 2 लोकसभा सांसद बचेंगे। 3 सांसदों में ज्यादातर की राय है कि यह काम तत्काल कर लेना चाहिए, लेकिन एक सांसद का कहना है कि भादो महीने के बाद ठीक रहेगा जिस दौरान बहुत सारे लोग शुभ काम टाल देते हैं।

अगर लोजपा पारस गुट के ये 3 सांसद एलजेपी छोड़कर जदयू में शामिल होते हैं तो लोकसभा में जदयू बिहार की सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी। अभी जदयू के 16 और भाजपा के 17 सांसद हैं। ये 3 अगर पाला बदलते हैं तो जदयू 16 से 19 हो जाएगी।

बिहार में जदयू के बाद अविभाजित लोजपा भाजपा के गठबंधन का साथी रही है, जिसका राज्य में मजबूत जनाधार है। लेकिन ऐसा होता है तो भाजपा लोकसभा में भी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी का रुतबा खो सकती है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में जदयू ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर सरकार बना ली है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में नई महागठबंधन की सरकार का गठन हुआ है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख