sundarkand

भाजपा ने मनमोहन सिंह पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस ने सैकड़ों वर्ग किलोमीटर भूमि चीन को सौंप दी

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (16:57 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर पलटवार करते हुए सोमवार कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की सैकड़ों वर्ग किलोमीटर भूमि चीन को बिना संघर्ष के सौंप दी और उनके कार्यकाल में 2010 से 2013 के बीच पड़ोसी देश ने 600 बार घुसपैठ की।
 
सिंह ने चीन के साथ मौजूदा गतिरोध से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा था जिसके बाद ट्विटर पर नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा उनकी पार्टी को हमारे बलों का बार-बार अपमान और उनकी वीरता पर सवाल उठाना बंद करना चाहिए।
ALSO READ: चीन से तनाव मामले पूर्व मनमोहन सिंह की PM मोदी को नसीहत, सावधानी से करें शब्दों का प्रयोग
भाजपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने (बालाकोट) हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी ऐसा ही किया था। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय एकता का सही मतलब समझना चाहिए, खासकर ऐसे समय में।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि डॉ. मनमोहन सिंह उसी पार्टी से आते हैं जिसने 43,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा भारतीय क्षेत्र को निस्सहाय रूप में चीन को समर्पित कर दिया था! संप्रग के शासनकाल में देखा गया कि बिना संघर्ष सामरिक और क्षेत्रीय समर्पण किया गया। बार-बार हमारे बलों का अपमान किया गया।
 
भाजपा प्रमुख ने कहा कि कोई महज विचार ही कर सकता है कि डॉ. सिंह चीन के इरादों के प्रति चिंतित थे, जब उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में भारत की सैकड़ों वर्ग किलोमीटर जमीन बिना संघर्ष के चीन को समर्पित कर दी। उनके कार्यकाल में 2010 से 2013 के बीच चीन ने 600 बार घुसपैठ की।
 
पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर अपनी पहली टिप्पणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान को लेकर सोमवार को कहा कि मोदी को अपने बयान से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को ताकत नहीं देनी चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक हितों पर पड़ने वाले अपने शब्दों के प्रभाव को लेकर बहुत ज्यादा सावधान रहना चाहिए।
 
यह उल्लेख करते हुए कि भ्रामक प्रचार कभी भी कूटनीति एवं मजबूत नेतृत्व का विकल्प नहीं हो सकता, सिंह ने प्रधानमंत्री से अपील की कि भारत की क्षेत्रीय अखंडा की रक्षा करने के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
 
नड्डा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि सिंह का बयान मात्र शब्दों का खेल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के आचरण और कदमों से किसी भी भारतीय को इस तरह के बयान पर विश्वास नहीं होगा। याद रखिए यह वही कांग्रेस है, जो हमेशा हमारे सशस्त्र बलों पर सवाल करती है और उनका मनोबल तोड़ती है। भारत पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यकीन करता है और उनका समर्थन करता है। 130 करोड़ भारतीयों ने मुश्किल समय में उनका प्रशासनिक अनुभव देखा है, खासकर वे कैसे हमेशा राष्ट्र कल्याण को सबसे ऊपर रखते हैं।
 
नड्डा ने कहा कि सिंह ने एकता का आह्वान ठीक ही किया है। उन्होंने कहा कि कागज पर लिखे गए ऐसे कड़े शब्द तब असफल हो जाते हैं, जब लोग देखते हैं कि कौन एकता का माहौल खराब कर रहा है। भाजपा प्रमुख ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि डॉ. सिंह कम से कम अपनी पार्टी को इसके लिए राजी कर पाने में सफल होंगे। (भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख