dharma sangrah

भाजपा ने कमलनाथ के बयान की निंदा की, सोनिया गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (16:24 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 'भारत बदनाम हो रहा है' संबंधी बयान के लिए उनकी कड़ी आलोचना की और कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए लगातार मेहनत कर रही है, वहीं विपक्षी दल इसे कमजोर कर रहे हैं।

ALSO READ: कमलनाथ का केंद्र पर निशाना, बोले भारत महान नहीं,भारत बदनाम है, बिफरे कैलाश...(वीडियो)
 
वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कमलनाथ के बयान पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि विभिन्न संवैधानिक पदों पर बैठ चुका कोई व्यक्ति ऐसा 'हल्का और घटिया' बयान कैसे दे सकता है।
 
कोरोना प्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मोदी सरकार के कारण भारत विश्व में महान तो नहीं बन पाया, लेकिन विश्व में आज इनकी नीतियों, नकारापन व लापरवाही से देश बदनाम जरूर हो गया।

ALSO READ: कोरोना को लेकर कमलनाथ पर हमलावर हुए शिवराज, सोनिया से पूछा सवाल, धृतराष्ट्र बनकर तमाशा क्यों देख रही हैं?
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर पलटवार करते हुए भाटिया ने कहा कि एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल इस लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह निंदनीय और दुखद है कि कल शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि 'भारत महान नहीं, बदनाम देश है'। क्या कोई भारतीय नागरिक, जो उच्च संवैधानिक पदों पर रहा हो, वह ऐसा हल्का और घटिया बयान दे सकता है? भारत महान देश था, महान है और हमेशा महान रहेगा।

ALSO READ: कोरोना को इंडियन वैरियंट बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज
 
भाजपा प्रवक्ता ने कमलनाथ के बयान पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कमलनाथ जो भी कहते हैं, वह कांग्रेस की अपनी विचारधारा और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर कहते हैं। उन्होंने कहा कि इस घिनौने वक्तव्य पर कांग्रेस पार्टी शांत क्यों है? सोनिया गांधी ने चुप्पी क्यों नहीं तोड़ी? क्या वे मानती हैं कि भारत महान नहीं, बदनाम है।
 
भाटिया ने आरोप लगाया कि भारत को बदनाम करना कांग्रेस की प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने कहा कि यह (कमलनाथ का बयान) निंदनीय तो है ही, इस बयान से भारतीयों की भावना बहुत आहत हुई है। कांग्रेस का दोहरे मानदंड और सत्ता सुख के लिए किसी भी निचले स्तर पर उतर जाने का चरित्र रहा है। कांग्रेस के नेता चीनी सोच और इटालियन चश्मे को उतारकर भारत को देखें।
 
विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस आज अपनी जिम्मेदारी भूल गई है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के दौरान देश ने यह महसूस भी किया तथा सकारात्मक आलोचना की जगह कांग्रेस नेताओं ने भ्रम फैलाने और रोड़े अटकाने का काम किया। कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

अगला लेख