dharma sangrah

जून में यह 4 राज्य होंगे अनलॉक, इन राज्यों को भी मिल सकती है राहत, जानिए क्या-क्या खुलेगा...

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (15:40 IST)
नई दिल्ली। कोरोना के घटते संक्रमण को देखते हुए देश के कई राज्य अनलॉक की तैयारी कर रहे है। मध्यप्रदेश और दिल्ली ने धीरे धीरे अनलॉक करने का ऐलान कर दिया है तो उत्तरप्रदेश और राजस्थान भी अनलॉक के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे है।
 
बिहार, झारखंड जैसे राज्यों ने लॉकडाउन पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में छूट के संकेत दिए हैं। जबकि झारखंड 1 जून को इस पर फैसला लेगा। यहां 3 जून तक लॉकडाउन हैं।
 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि जिन 21 जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हैं, वहां पाबंदियां नहीं हटेंगी। शेष जिलों में कुछ छूट दी जा सकती है। गोवा, तमिलनाडु, नागालैंड आदि राज्यों में फिलहाल लॉकडाउन जारी रहेगा।
 
मध्यप्रदेश को एक जून से अनलॉक करने की तैयारी कर ली गई है। वहीं कोरोना के चलते लंबे समय से बंद चल रहे स्कूल,कॉलेज और कोचिंग संस्थाओं को खोलने की कवायद अब शुरु हो गई है। प्रदेश में सभी शिक्षा संस्थानों और कोचिंग इंस्टीट्यूट को अनलॉक करने की प्रक्रिया के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों की एक समिति बनाने का फैसला लिया है।
 
राजस्थान को भी 1 जून से मिनी अनलॉक की तैयारी है। मनरेगा में कामकाज की छूट दी जाएगी। पहले चरण में सिमित संख्या में खुलेगी। दुकानें किराना, दूध डेयरी आदि खुलने का समय बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही 1 जिले से दूसरे जिले में जाने पर लगी रोक हटाई जा सकती है।
 
उत्तरप्रदेश सरकार ने भी 1 जून से लॉकडाउन हटाने के संकेत दिए हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश में थोड़ी ढील दी जा सकती है। टीकाकरण, औद्योगिक गतिविधियों और चिकित्सा कार्य जैसी जरूरी सेवाओं को छूट दुकान और काम-धंधे की छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है। वीकेंड और नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था फिर से लागू हो सकती है।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि 31 मई से लॉकडाउन धीरे-धीरे हटाया जाएगा। दिहाड़ी मजदूर, श्रमिकों, प्रवासी कामगारों का सबसे पहले ध्यान। कारखानों को खोला जाएगा और निर्माण गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी। हर सप्ताह, विशेषज्ञों एवं जनता की राय के आधार पर सरकार अनलॉक की प्रक्रिया को जारी रखेगी।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

हिंदुओं को आसानी से मारा जा सकता है, बांग्लादेश में हारुन इजहार की खुलेआम धमकी

इनकम टैक्स विभाग की गुजरात में बड़ी कार्रवाई: अहमदाबाद समेत 4 शहरों में छापेमारी, CA और शिपिंग कंपनी रडार पर

LIVE: कोलकाता में भीषण आग, 9 मौतें, ट्रंप ने होर्मुज़ पर कब्ज़े का दावा दोहराया, ईरान ने उड़ाया मज़ाक

सपा नेता आज़म ख़ान के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी से है कनेक्शन?

अगला लेख