Hanuman Chalisa

भाजपा ने केजरीवाल को बताया- किस हैसियत से ED ने बुलाया?

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (13:24 IST)
Arvind Kejriwal news : शराब घोटाले में ईडी के समक्ष पेश नहीं होने के बाद भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर निशाना साधा। पार्टी ने सवाल किया कि अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो पूछताछ के लिए क्यों नहीं गए। पार्टी ने केजरीवाल को बताया कि ईडी ने उन्हें किस हैसियत से बुलाया है?

ALSO READ: केजरीवाल का ED को पत्र, क्यों की नोटिस वापस लेने की मांग?
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल शराब घोटाले के किंगपिन है। ये कट्‍टर ईमानदार नहीं बेईमान और भ्रष्‍ट है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सच्चाई से भाग रहे हैं। वे आज पूछ रहे हैं कि उनकों किस हैसियत से बुलाया है। गागरों के सागर की हैसीयत से बुलाया है। जहां से भ्रष्‍टाचार शुरू होता है उस स्त्रोत के रूप में बुलाया। भाजपा ने कहा कि कट्टर ईमानदारों को अब जमानत नहीं मिल रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि क्या कारण है कि अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट के कहने के बावजूद ये केस जल्द ही समाप्त हो इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुझे तो आश्चर्य है कि उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि दिवाली आ रही है इसलिए मुझे छूट दी जाए। मतलब ED अरविंद केजरीवाल से पूछताछ ही ना करे क्योंकि कभी होली है तो कभी दीवाली है। यह केवल स्वीकार्यता है कि हमने चोरी की है।
 
भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी अगर शराब घोटाला नहीं किया तो आप जांच एजेंसियों के सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रहे... क्यों ED के नोटिस से डर रहे हैं..? आखिर ऐसा कौन सा डर है ?
 
इससे पहले दिल्ली भाजपा ने आज सुबह एक पोस्टर जारी कर कहा कि लाना था स्वराज ले आए शराब। फिल्मी स्टाइल में जारी किए गए पोस्टर में संजयसिंह और मनीष सिसोदिया के साथ ही केजरीवाल भी दिखाई दे रहे हैं। इस पर लिखा है शराब घोटाले के गुनाहगार।
 
 
मामले के जांच अधिकारी को केजरीवाल से दो पन्नों का पत्र मिला है। केजरीवाल आप के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। पत्र में उन्होंने जांच एजेंसी से समन वापस लेने को कहा है और इसे अस्पष्ट, (राजनीति से) प्रेरित और कानून के मुताबिक विचारणीय नहीं बताया है। ईडी मुख्यमंत्री के जवाब की समीक्षा कर रही है।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अगला लेख