Daily Horoscope
✕

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (12:23 IST)
नई दिल्‍ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपनी हरकतों से बाज आए वरना सेना के पास सारे विकल्प खुले हुए हैं। जनरल रावत शनिवार को इन्फेंट्री दिवस के अवसर पर इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचे थे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि घाटी में पत्थरबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


सेना प्रमुख रावत ने कहा कि पाकिस्‍तान जम्‍मू और कश्‍मीर में विकास को रोकना चाहता है, लेकिन भारत एक मजबूत देश है। भारत सभी तरह से निपटने में सक्षम है। उन्‍होंने पाकिस्‍तान को चेताया कि भारत अलग-अलग सैन्‍य अभियानों को भी करने में पूरी तरह से सक्षम है।

अनंतनाग में पत्‍थरबाजी की घटना में घायल होकर शहीद हुए जवान राजेंद्र सिंह के मामले पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि राजेंद्र सिंह सीमा सड़क बनाने वाली टीम की सुरक्षा में तैनात थे। यह टीम वहां सड़क का निर्माण कर रही थी। इसके बाद भी कुछ लोग हमसे कहते हैं कि हम पत्‍थरबाजों को आतंकियों के मददगार न समझें।

गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में पत्थरबाजी में गुरुवार को घायल हुए सेना के जवान की मौत हो गई थी। उत्तराखंड के पिथोरागढ़ के रहने वाले राजेंद्र सिंह की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेंद्र सिंह उस टीम का हिस्सा थे, जो बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन को सुरक्षा देने का काम करती है। गुरुवार को उनकी टीम पर अनंतनाग बायपास पर पत्थरबाजों ने हमला किया। इसी हमले में एक पत्थर राजेंद्र सिंह के सिर में लगा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

सेना के मुताबिक गुरुवार शाम 8 बजे अनंतनाग में एनएच-44 पर जब सेना की गाड़ी गुजर रही थी, उसी समय पत्थरबाजों ने पत्थर बरसाए। इस हमले में एक पत्थर सीधा राजेंद्र सिंह के सिर पर लगा। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। राजेंद्र सिंह उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जिले के बडेना गांव के रहने वाले थे। वे 2016 में सेना में भर्ती हुए थे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख