Hanuman Chalisa
✕

Cyclone Biparjoy : पाकिस्तान की ओर मुड़ा चक्रवात बिपरजॉय, जानिए भारत पर कितना करेगा असर, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Updated: बुधवार, 14 जून 2023 (18:41 IST)
नई दिल्ली। Gujaratcyclone update : अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपारजॉय’ (Cyclone Biparjoy) बुधवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण पाकिस्तान की ओर मुड़ने को तैयार है। इस प्रक्रिया में यह थोड़ा कमजोर हो रहा है, लेकिन इससे अभी भी तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।
 
दक्षिण पूर्वी अरब सागर में 6  जून को बनने के बाद से, ‘बिपारजॉय’ लगातार उत्तर की ओर बढ़ते हुए मजबूत हो रहा था और 11 जून को यह अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया था जिसकी हवाओं की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे से अधिक के आंकड़े की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन एक दिन बाद इसकी तीव्रता कम हो गई थी।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यहां एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि बिपारजॉय बुधवार को रास्ता बदलने और कच्छ तथा सौराष्ट्र की ओर उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ने के लिए तैयार है तथा गुरुवार की शाम यह जखाऊ बंदरगाह के पास से गुजरेगा।
 
महापात्र ने कहा कि तीव्रता पर नजर डालें तो चक्रवात बिपारजॉय थोड़ा और कमजोर हो गया है। लेकिन, यह गुरुवार को सुबह से शाम तक 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकराएगा।
 
चक्रवात के प्रभाव से सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों में ऊंची समुद्री लहरें उठने तथा क्षेत्र के जलमग्न होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
ALSO READ: Cyclone Biparjoy Update : द्वारका, जामनगर, भुज में तेज हवाओं के साथ बारिश, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
मौसम कार्यालय ने अधिकारियों से गिर, सोमनाथ और द्वारका जैसे लोकप्रिय स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने को कहा है तथा लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।
 
महापात्र ने कहा कि दक्षिण राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है तथा कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
 
तेज हवाओं से फूस के घरों के पूरी तरह से नष्ट होने, कच्चे घरों को व्यापक नुकसान और पक्के घरों को भी थोड़ा-बहुत नुकसान होने की आशंका है।
 
रक्षा मंत्री बोले तैयार है सेना : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को तीनों सेना प्रमुखों से बात की और चक्रवात 'बिपारजॉय' के प्रभाव से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की।
 
तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सिंह ने कहा कि सशस्त्र बल चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने में हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
 
सिंह ने ट्विटर पर कहा कि तीनों सेना प्रमुखों से बात की और चक्रवात 'बिपारजॉय' के संबंध में सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की।"
 
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति या आपात स्थिति से निपटने में अधिकारियों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। चक्रवात ‘बिपारजॉय’ गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख