Hanuman Chalisa

बड़ा दावा, स्टडी टूर पर गए बिहार के 4 विधायक रंगरेलियां मनाते दिखे

सोमवार, 10 जून 2019 (18:32 IST)
नई दिल्ली। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के 4 विधायकों का है, जो स्टडी टूर की आड़ में मणिपुर में महिलाओं के साथ रंगलेलियां मना रहे हैं। 
 
'इम्फाल टाइम्स' के मुताबिक चारों विधायक बीते महीने केंद्र सरकार की 'लुक ईस्ट पॉलिसी' के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी लेने के लिए मणिपुर पहुंचे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान चारों ने 1 जून को पार्टी की थी। इसी दौरान महिलाओं के साथ नाचते हुए वे कैमरों में कैद हो गए थे।
 
ये चारों विधायक जदयू, भाजपा और आरजेडी के हैं। वीडियो जिन विधायकों के होने का दावा किया जा रहा है, उनमें सुपौल जिले की पिपरा विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक यदुवंश कुमार यादव, पूर्वी चंपारण में कल्याणपुर से भाजपा विधायक सचिन प्रसाद सिंह, समस्तीपुर में हसनपुर विधानसभा के जेडीयू विधायक राजकुमार राय और वैशाली जिले की राजापकड़ सुरक्षित सीट के विधायक शिवचंद्र राम शामिल हैं।
 
यदुवंश और शिवचंद्र ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। वे संबंधित लोगों पर मानहानि का मुकदमा करने पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि विधायकों ने मणिपुर जाने की बात तो स्वीकारी है।

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

अगला लेख