dharma sangrah
✕

बाढ़ का कहर, बिहार और मुंबई से जाने वाली इन ट्रेनों पर पड़ा असर

Updated: रविवार, 28 जुलाई 2019 (18:46 IST)
हाजीपुर। बिहार में बाढ़ के कारण दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस खंड पर रविवार को 5 ट्रेनों को रद्द किया गया और 12 से अधिक ट्रेनों के मार्ग बदले गए। इसी तरह मुंबई से जाने वाली कई ट्रेनें भी बारिश की वजह से प्रभावित हुई। 
 
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने एक बयान में कहा, 'समस्तीपुर-दरभंगा खंड पर हायाघाट खंड के निकट पुल संख्या 16 पर पानी का स्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इसलिए इस खंड पर ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया।'
 
उन्होंने बताया कि इस वजह से जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा चार यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
 
सीपीआरओ ने बताया कि इसके अलावा, दरभंगा-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस और कोलकाता- सीतामढ़ी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है।

मुंबई में बारिश का इन ट्रेनों पर पड़ा असर : मुंबई में भारी बारिश के कारण दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने कुछ लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
 
एससीआर के प्रवक्ता ने बताया कि 12702 हैदराबाद-मुंबई सीएसएमटी हुसैन सागर एक्सप्रेस रविवार को रद्द कर दी गई जबकि 17031 मुंबई सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस सोमवार को नहीं चलेगी। इसी प्रकार 17614 एच एस नांदेड़- पनवेल क्सप्रेस को रविवार को रद्द कर दिया गया। विपरीत दिशा से आने वाली 17613 पनवेल-एच एस नांदेड़ एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख