dharma sangrah
✕

ट्रेन को बिहार जाना था, अलीगढ़ की ओर गई...

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (07:39 IST)
नई दिल्ली। ट्रेन की संख्या को लेकर भ्रम के कारण गाजियाबाद में एक सहायक स्टेशन प्रबंधक ने बिहार जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस को गलती से उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ की ओर भेज दिया।
 
अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस को मुरादाबाद से होकर जाना था लेकिन अधिकारी ने भ्रमवश इसे 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (दिल्ली-गुवाहाटी) समझकर अलीगढ़ की ओर जाने वाले अन्य मार्ग पर रवाना कर दिया।

हालांकि गरीबरथ एक्सप्रेस के ड्राइवर को इस गलती का एहसास हुआ और स्टेशन से रवाना होने के तुरंत बाद उसने ट्रेन रोक दी।
 
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने कहा कि गाजियाबाद के सहायक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच जारी है। हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी ने ट्रेन का नंबर गलत पढ़ लिया था।
 
उन्होंने कहा कि गरीबरथ एक्सप्रेस के ड्राइवर को एहसास हुआ कि ट्रेन गलत मार्ग पर चल रही है और इसलिए स्टेशन से रवाना होने के तुरंत बाद उसने ट्रेन रोक दी और उसे वापस गाजियाबाद लेकर आया। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख