Hanuman Chalisa

बिहार में बवाल, सड़क पर प्रदर्शनकारी छात्रों को मिला विपक्षी नेताओं का साथ

Updated: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (16:26 IST)
पटना। RRB-NTPC परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी से नाराज छात्र संगठनों ने शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया। सुबह से ही पूरे राज्य में गहमागहमी का माहौल है। प्रदर्शनकारी छात्रों समर्थन में बिहार के सभी विपक्षी दल भी सड़क पर उतर गए हैं। पल पल की जानकारी...


01:16 PM, 28th Jan
-दरभंगा में RJD कार्यकर्ताओं ने बिहार संपर्क क्रांति को रोक दिया है।
-पटना के डाकबंगला चौराहे पर पप्पू यादव की पार्टी JAP के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई।

01:15 PM, 28th Jan
-राजद कार्यकर्ताओं ने वैशाली के भगवानपुर में NH 22 को जाम कर दिया। 
-राजद नेता केदार यादव ने घोड़ा पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।
-मंजू सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री का पुतला दहन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

01:15 PM, 28th Jan
-हाजीपुर के रामशीष चौक पर महुआ के RJD विधायक डॉ. मुकेश रोशन ने सड़क जाम कर दी। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर, हाजीपुर-छपरा, हाजीपुर-समस्तीपुर समेत अन्य मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण आवागमन ठप हो गया।
-जहानाबाद में प्रदर्शन के लिए क्रेन को ही सड़क पर रख दिया गया। जबकि, पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, भागलपुर, गोपालगंज में भी अब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन की खबर आ रही है।

01:15 PM, 28th Jan
इससे पहले JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने गुरुवार देर रात कहा है, 'होनहारों को गढ़ने वाले शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को रेलवे और पुलिस अविलंब वापस ले।' उन्होंने उग्र छात्रों से शांति की अपील भी की।

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख