ganesh chaturthi

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Updated: मंगलवार, 3 जून 2025 (19:10 IST)
Bihar Vidhan sabha chunav 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar assembly elections 2025) अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दरअसल, 22 नवंबर, 2025 को वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। अत: 22 नवंबर या उससे पहले नई सरकार का गठन हो जाना चाहिए। राज्य में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। वर्तमान में राज्य में एनडीए की सरकार है और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हैं। 
 
माना जा रहा है कि बिहार में 2 या 3 चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। सितंबर माह में चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा कर सकता है। पिछली बार यानी 2020 में राज्य में 3 चरणों में चुनाव कराए गए थे और चुनाव की तारीखों का ऐलान 25 सितंबर को किया गया था। 
 
मुख्य मुकाबला इनके बीच : इस बार भी मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन दलों के बीच ही होना है। एनडीए में भाजपा के अलावा नीतीश कुमार जनता दल युनाइटेड, चिराग पासवान की लोजपा, जीतनराम मांझी की हम समेत अन्य दल हैं, वहीं महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वामपंथी दल एवं कुछ छिटपुट दल हैं। चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत कुमार की जनसुराज पार्टी भी इस बार चुनाव मैदान में उतर सकती है। 
 
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल 75 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरा था। भाजपा को 74, जबकि जदयू को 43 सीटें मिली थीं। वोट प्रतिशत भी राजद का ही सर्वाधिक (23.11%) रहा था, जबकि भाजपा को 19.46% वोट मिले थे। नीतीश की जदयू को 15.39 फीसदी वोट मिले थे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख