Hanuman Chalisa
✕

बड़ी आतंकी साजिश को ATS ने किया नाकाम, आईएसआईएस से संबंध रखने वाले 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 23 जनवरी 2019 (13:44 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र एटीएस (ATS) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। ATS ने इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने और आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में लगे 9 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है।


ATS के अनुसार ये सभी लोग किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने वाले थे। गिरफ्तार युवकों के पास से केमिकल पावडर, एसिड पावडर, धारदार हथियार, हार्ड ड्राइव, मोबाइल फोन, सिम कार्ड जब्त किए हैं। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई थी कि आखिर ये कहां-कहां आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे।

ATS के मुताबिक उन्हें बहुत पहले से युवकों पर शक था, इसलिए एक से ज्यादा टीमें कई हफ्तों से युवकों पर नजरें रखे हुई थी। आतंकी साजिश और उनकी अवैध गतिविधियों की सूचना पुख्ता होने के बाद सोमवार रात को एक साथ ही औरंगाबाद और ठाणे में सभी के घरों में छापा मारकर तलाशी ली गई।

सभी 9 युवकों को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ भादंवि की धारा 120बी के साथ आतंकी कानून यूएपीए की धाराएं भी लगाई गई हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख