Hanuman Chalisa
✕

बिहार दंगे पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान

Updated: गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (00:24 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों को रोक पाने में विफलता के आरोपों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में हिंसा कराई गई। मुख्यमंत्री ने दंगों को लेकर आरोपों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए उन लोगों का पर्दाफाश करने का संकल्प दोहराया, जिन्होंने दंगे की साजिश रची थी।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में हिंसा कराई गई, माहौल खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यहां कभी कुछ होता नहीं है, क्योंकि सब लोग सावधान रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन ने सही तरीके से सबकुछ संभाला है। उन्होंने दावा किया कि सब कुछ जानबूझकर कराया गया गया, हिंसा की जांच जारी है और जल्दी ही सच सामने आएगा।

उन्होंने कहा, दोनों जगहों पर जो कुछ भी हुआ उसको लेकर एक-एक चीज पर नजर है। पूरे बिहार पर हमारी नजर है। इस संदर्भ में हमने तत्काल बैठक की थी। सभी अधिकारियों को हमने कह दिया है कि जितने लोग इसमें संलिप्त हैं चाहे वो किसी भी समुदाय के हों, किसी भी जाति के हों उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

नालंदा के दौरे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, नालंदा तो मेरी जगह ही है। हम यहीं से सभी से बात कर लेते हैं। कुछ खास नहीं है, अब तो सब सामान्य हो गया है, हम तो ऐसे जाते ही रहते हैं सबको पता है कि वहां हम कितना काम करवाए हैं। गौरतलब है कि रामनवमी पर नालंदा के बिहार शरीफ और रोहतास के सासाराम में हिंसा हुई थी।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर कि दंगा से भाजपा और जदयू दोनों को फायदा होता है, नीतीश ने कहा कि केंद्र में जो सत्तारूढ़ दल है, वो (ओवैसी) उनके ही एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों के बड़ी संख्या में सांसद हैं, उनसे अधिक खबरें असदुद्दीन ओवैसी की छपती हैं। (वह) कहां के रहने वाले हैं और कहां समाचार छपता है।

नीतीश ने कहा 'जहां राज्यों में अच्छा काम होता है उसकी कहीं चर्चा नहीं है।...हमलोग इतना काम करते हैं, कहीं कोई चर्चा नहीं होती है। ये केवल बिहार के अखबारों तक ही सिमटकर रह जाती हैं। दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा करने संबंधी गृहमंत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, आप भूल गए जब 2017 में हम इन लोगों (भाजपा) के साथ गए थे तो एक घटना हुई थी।

उसमें एक नेता का बेटा शामिल था। उसको भी हम गिरफ्तार करवाए थे। क्या ये लोग कभी कुछ किए हैं। जो यहां हुआ है, आप सभी लोगों को मालूम है। एक-एक आदमी को पता है कि प्रारंभ से ही हमने क्या-क्या किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की इस टिप्पणी पर कि भाजपा के 'दरवाजे हमेशा जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार के लिए बंद हो गए हैं', पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, उनका कौन दरवाजा है। उनकी (खबर) तो एकतरफा छपती है, और हमलोगों की कोई बात तो छपेगी नहीं, तो हमको क्या जरूरत है (उनकी बात पर) ध्यान देने की। हम जनता के बीच में हैं।

विपक्षी एकता पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रयासरत हैं, जो कुछ भी होगा, बाद में सब आपलोगों को पता चल जाएगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख