मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BHU : Feroze khan resigns from SVDV department to joins Sanskrit department as a Asst. Professor
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (16:14 IST)

खबर पर मोहर : BHU में फिरोज खान ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान को छोड़ा, संस्कृत विभाग को किया ज्वाइन

खबर पर मोहर : BHU में फिरोज खान ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान को छोड़ा, संस्कृत विभाग को किया ज्वाइन - BHU :  Feroze khan resigns from SVDV department to joins Sanskrit department as a Asst. Professor
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान को उठा विवाद अब खत्म हो गया है। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होने वाले फिरोज खान ने इस्तीफा देते हुए कला संकाय के संस्कृत विभाग को ज्वाइन किया है।
  
वेबदुनिया की खबर पर मोहर लगाते हुए यूनिवर्सिटी के संस्कृत विद्या धर्म विभाग के डीन बिदेंश्वरी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि फिरोज खान कला संकाय के संस्कृत विभाग को ज्वाइन कर लिया है। वहीं फिरोज खान के विद्या धर्म विज्ञान संकाय से इस्तीफा देने के बाद अब इस पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है। 
 
संस्कृत विद्या धर्म विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर चयनित होने के बाद मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान को छात्रों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा था। पूरे विवाद के बीच फिरोज खान का चयन कला संकाय में संस्कृति विभाग में और आयुर्वेद विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर हो गया था जिसके बाद अब फिरोज खान ने खुद संस्कृत विभाग को ज्वाइन करने का फैसला किया है।  
 
वेबदुनिया ने अपने पाठकों को पहले ही बताया था कि लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद अब फिरोज खान संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय को छोड़ने का मन बना लिया है और वह जल्द ही संस्कृत विभाग को ज्वाइन कर सकते है।