Hanuman Chalisa
✕

भारत बंद : तिरुवनंतपुरम में एसबीआई ट्रेजरी शाखा पर हमला, रेलगाड़ियों को रोका

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (16:43 IST)
तिरुवनंतपुरम। देशभर में विभिन्न मजदूर संघों द्वारा आहूत 48 घंटे की हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को यहां भारतीय स्टेट बैंक की एक ट्रेजरी शाखा पर हमला किया गया। हड़ताल के दौरान केरल के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनों को भी रोका गया।


शाखा प्रबंधक ने कहा कि लोगों का एक समूह सुबह लगभग 10 बजे उनके केबिन में आया और कर्मचारियों को धमकी दी, मेज पर लगे कांच और एक कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि कोई अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा नहीं मांगी गई, क्योंकि सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे।

तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर, तिरुवनंतपुरम-हैदराबाद सबरी एक्सप्रेस और वेनाड एक्सप्रेस को रोक दिया गया, जबकि कलामस्सेरी में कोट्टायम-नीलाम्बुर यात्री ट्रेन को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। यहां भाजपा के प्रदर्शन पंडाल में मंगलवार को कथित रूप से पथराव करने वाले सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया।

भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर सभी मजदूर संघों ने केंद्र की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय मजदूर संघों द्वारा आहूत दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। कई स्थानों पर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

बसें और ऑटो रिक्शा भी सड़कों पर नहीं दिखे। कई दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने शटर गिराने के लिए कहा गया। कोच्चि में ब्रॉडवे मार्केट और कोझीकोड में मित्ताई थेरुवु (मीठी गली) की अधिकांश कपड़े और मसाले की दुकानें खुली रहीं। सबरीमला तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, सामाजिक और धार्मिक कार्यों को हड़ताल से छूट दी गई है।
फाइल फोटो

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख