dharma sangrah
✕

8 जनवरी को भारत बंद, बैंकिंग समेत कई सेवाओं पर पड़ सकता है असर

Updated: बुधवार, 8 जनवरी 2020 (00:08 IST)
नई दिल्ली। देश की बड़ी मजदूर यूनियनों ने बुधवार को सरकार की जन- विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है। करीब 25 करोड़ लोगों के हड़ताल पर रहने की संभावना है। बैंकिंग, ट्रांसपर्ट समेत कई सेवाएं इससे प्रभावित हो सकती है।
 
इंटक, एटक, सिटू, हिंद मजदूर सभा, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, आईआईसीसीटीयू, एलपीएफ, यूटीयूसी जैसे दस मुख्य मजदूर संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इनके अलावा विभिन्न स्वतंत्र फेडरेशनों और एसोसिएशनों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है।
 
बैंक कर्मचारियों के संगठनों एआईबीईए, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आइ्रएनबीओसी और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ ने हड़ताल का समर्थन करने का फैसला किया।
 
कई बैंकों ने पहले ही शेयर बाजारों को इस बंद और इससे बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाले असर के बारे में अवगत करा दिया है। हड़ताल की वजह से इससे सरकारी बैंकों में जमा राशि स्वीकार अथवा निकासी करने, चेक क्लियरेंस और दूसरी सेवायें प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, निजी क्षेत्र के बैंकों पर हड़ताल का असर नहीं पड़ने की संभावना है।
 
हड़ताल की वजह से एटीएम सेवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। बैंकिंग के अलावा परिवहन और अन्य मुख्य सेवाओं पर भी हड़ताल का असर हो सकता है।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख