sundarkand
✕

भैयाजी जोशी फिर बने आरएसएस के सर कार्यवाह

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (18:10 IST)
नागपुर। सुरेश भैयाजी जोशी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का तीन साल के लिए फिर सर कार्यवाह (महासचिव) चुना गया है। आरएसएस की निर्णायक और नीति बनाने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की यहां चल रही सालाना बैठक में यह निर्णय लिया गया।

प्रतिनिधि सभा की दो दिन की बैठक शुक्रवार को यहां शुरू हुई थी। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने जोशी के फिर चुने जाने की घोषणा की। सर कार्यवाह के पद पर जोशी का यह लगातार चौथा कार्यकाल होगा और वे 2021 तक इस पद पर रहेंगे।

संघ के मध्य भारत के संघ चालक अशोक सोवानी ने को सर कार्यवाह चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। पश्चिम क्षेत्र के संघ चालक जयंत भादेशिया ने बैठक में जोशी के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा दिया और उनके नाम का फिर इस पद पर चयन के लिए प्रस्ताव किया।

वैद्य ने कहा कि कानपुर के संघ चालक वीरेन्द्र पराक्रमादित्य ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इस पद के लिए किसी और के नाम का प्रस्ताव नहीं किया गया और जोशी को अगले तीन साल के लिए फिर इस पद पर सर्वसम्मति से चुन लिया गया। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख