kalsarpa dosh calculator
✕

कोरोना वेरिएंट डेल्टा प्लस से सावधान! एंटीबॉडीज कॉकटेल हो सकती है इस पर बेअसर

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (12:28 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर अब थमती जा रही है, लेकिन दूसरी लहर में तबाही मचाने वाला डेल्टा वेरिएंट के नए स्वरूप ने चिंता बढ़ा दी है। डेल्टा प्लस नामक यह वेरिएंट ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। 
 
खबरों के मुताबिक ब्रिटेन की स्वास्थ्य संस्था पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट के 63 जीनोम नए K417N म्यूटेशन के साथ सामने आए हैं। कोविड वैरिएंट्स पर PHE की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 7 जून तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 6 केस सामने आ चुके थे।
 
वैज्ञानिकों को आशंका है कि कोरोना मरीजों को दी जा रही मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कॉकटेल इस वेरिएंट पर बेअसर हो सकती है। देश में मई की शुरुआत में मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज कॉकटेल को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी।
 
दूसरी ओर, कोरोना के म्यूटेशन पर लगातार रिसर्च कर रहे साइंटिस्ट ज्ञानेश्वर चौबे ‘वेबदुनिया’ से बातचीत में कहते हैं कि कोरोना के आने के बाद उसमें लगातार म्यूटेशन हो रहे है और पहले डेल्टा और अब डेल्टा प्लस वेरिएंट उसकी म्यूटेशन का परिणाम है। कोरोना जैसे-जैसे लोगों को इफेक्ट करता जाता है, उतना ही ज्यादा इसमें म्यूटेशन होता जाता है। कोरोनावायरस का म्यूटेशन एक रेंडम प्रोसेस है।
 
हालांकि चौबे कहते हैं कि डेल्टा प्लस वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान बड़े पैमाने पर जारी है और लोगों को वैक्सीनेटेड कर वायरस के म्यूटेशन को रोका जा सकता है। कोरोनावायरस के डेल्टा वेरिएंट को रोकने के लिए वैक्सीनेशन काफी कारगर है। 
 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

परिसीमन विधेयक पर DMK हुआ नरम, विपक्षी दल गरम, केंद्र सरकार के दो संभावित प्रस्तावों पर टिकी नजरें, किसने क्या कहा

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

कौन है भारत का 'AI किड' राउल जॉन अजू, मॉस्को में जिसके मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन; पीएम मोदी के बारे में क्या बोले

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, क्या संसद में बहुमत के नंबर गेम में फंसेगा पेंच?

अगला लेख