Daily Horoscope
✕

बर्नी सैंडर्स को लेकर केरला टूर‍िज्‍म ने किया मजेदार ट्वीट, सोशल मीडि‍या में छा गए सैंडर्स

Updated: रविवार, 24 जनवरी 2021 (13:29 IST)
बर्नी सैंडर्स के मीम्स इन दिनों सोशल मीडिया में खूब चल रहे हैं। अब केरल पर्यटन ने भी बर्नी सैंडर्स को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है।

बर्नी सैंडर्स के मीम्स इन दिनों सोशल मीडिया में खूब देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अब केरल पर्यटन ने भी बर्नी सैंडर्स को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है। यूएस कैपिटॉल में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह पर, बर्नी सैंडर्स ने अपनी गंभीर मुद्रा के लिए काफी सुर्खियां बटोरीं।

अकेले बैठे, सर्दियों की जैकेट और ऊनी दस्ताने पहने, अमेरिकी सीनेटर, जो बाइडेन और कमला हैरिस को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते हुए देखा।

इस समारोह के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स बर्नी सैंडर्स के लुक को लेकर मजेदार मीम्स शेयर करने लगे और देखते ही देखते मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ गई। वहीं, अब केरल पर्यटन ने भी बर्नी सैंडर्स का एक मजेदार मीम शेयर करते हुए एक संदेश दिया है।

अपने ट्वीट में केरल पर्यटन ने शपथ समारोह के दौरान की बर्नी सैंडर्स की फोटो शेयर की है, जो फोटोशॉप की गई है। इस फोटो में बर्नी सैंडस् कुर्सी पर बैठे हैं और उनके पीछे मुन्नार की वादियां दिखाई दे रही हैं। बता दें कि मुन्नार केरल के इडुक्की जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है।

वहीं, अब केरल टूरिज्म की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिस पर अबतक 15,000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने वर्जन को बर्नी सैंडर्स मीम्स के कमेंट सेक्शन में शेयर कर रहे हैं। इन मीम्स को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख