Daily Horoscope
✕

नेतन्याहू ने ताजमहल का किया दीदार

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (15:24 IST)
आगरा। इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा के साथ 17वीं सदी के मुगल स्मारक ताज महल का आज दीदार किया।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेरिया हवाईअड्डे पर नेतन्याहू की अगवानी की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने टि्वटर पर बताया कि नेतन्याहू के हवाईअड्डे पर पहुंचने पर ब्रज लोक कलाकारों ने उनका पारंपरिक तौर पर स्वागत किया।
 
नेतन्याहू ने गोल्फ कार्ट में ताज महल के लिए रवाना होने से पहले होटल अमर विलास में कुछ समय बिताया। इसराइली प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर ताज महल आम पर्यटकों के लिए दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। खेरिया हवाईअड्डे से ताज महल तक के मार्ग को सील कर दिया गया और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए।
 
अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली रवाना होने से पहले गणमान्य व्यक्ति होटल अमर विलास में दोपहर का भोजन करेंगे। नेतन्याहू छह दिन की यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे थे।
 
इसराइली प्रधानमंत्री का आज बाद में दिल्ली में भू-राजनैतिक सम्मेलन, रायसीना डायलॉग के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। (भाषा) 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख