Daily Horoscope
✕

बैंक ऋण घोटाला : ED ने BPSL के पूर्व CMD सिंघल को किया गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (23:47 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय सिंघल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी अधिकारियों के मुताबिक यह गिरफ्तारी कथित बैंक धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए के धनशोधन करने के सिलसिले में की गई है।

उन्होंने बताया कि मामले में पूछताछ के बाद सिंघल को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक सिंघल को शनिवार को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए और हिरासत की मांग की जाएगी।

ईडी ने हाल में बीपीएसएल की 4,025 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी ने कहा, कंपनी के सीएमडी रहने के दौरान सिंघल और उनके परिवार के सदस्यों ने बीपीएसएल में 695.14 करोड़ रुपए पूंजीगत निवेश के तौर पर लगाए और बैंक ऋण से मिले कोष को मोड़ कर कृत्रिम तरीके से दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) पैदा किया।

एजेंसी ने बताया कि एलटीसीजी को उपयुक्त समय के लिए आयकर से मुक्त होता है। ईडी ने धनशोधन का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से बीपीएसएल, सिंघल और अन्य पर भ्रष्टाचार के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दर्ज किया।

सीबीआई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि बीपीएसएल ने निदेशकों/ कर्मचारिएं के जरिए फर्जीवाड़ा कर पंजाब नेशनल बैंक (दिल्ली और चंडीगढ़), ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (कोलकाता), आईडीबीआई बैंक (कोलकाता) और यूको बैंक (कोलकाता) के ऋण खातों से करीब 2,348 करोड़ रुपए विभिन्न कंपनियों या फर्जी कंपनियों को कोष का दुरुपयोग के लिए भेजे। ईडी ने कहा कि बीपीएसएल ने आरटीजीएस भुगतान के जरिए संदिग्ध खरीदारी की।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख