shradh paksha
✕

सरकारी बैंकों ने आपकी कमाई पर लगाई सेंध, डिजिटल ट्रांजेक्शन के नाम पर इकट्ठा किए 10 हजार करोड़ रुपए

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (17:05 IST)
नई दिल्ली। संसद में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सरकारी बैंकों ने नोटबंदी के बाद से अब तक डिजिटल ट्रांजेक्‍शन के नाम पर आपकी जेब से 10 हजार करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं। यह रकम हर ट्रांजेक्‍शन पर लगने वाले चार्ज और सेविंग अकाउंट में न्‍यूनतम बैलेंस न रखने वालों के जरिए वसूले गए हैं।


संसद में डिजिटल ट्रांजेक्‍शन पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने बताया कि साल 2012 में एवरेज बैलेंस पर एसबीआई चार्ज वसूल रहा था, लेकिन 31 मार्च 2016 को इसे बंद कर दिया गया। हालांकि प्राइवेट बैंकों ने इसके वाबजूद अपने नियमों में कोई बदलाव नहीं किया था। बाद में 1 अप्रैल 2017 को एसबीआई ने भी हर ट्रांजेक्‍शन पर अतिरिक्‍त चार्ज वसूलना शुरू कर दिया। हालांकि मिनिमम बैलेंस की रकम को जरूर कम कर दिया गया।

संसद में बैंकों से जुड़ा आंकड़ा पेश करते हुए बताया गया कि सरकारी बैंकों ने डिजिटल ट्रांजेक्शन चार्जेस के नाम पर अब तक 10 हजार करोड़ बटोर लिए हैं। संसद में पेश आंकड़ों में प्राइवेट बैंकों के बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है।

खबरों के मुताबिक प्राइवेट बैंकों का आंकड़ा इससे कई गुना तक हो सकता है। वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को उनके बोर्ड के मुताबिक विभिन्न सेवाओं पर चार्ज करने की अनुमति प्रदान कर रखी है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख